फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: दो बार से बरेली फर्स्ट डिवीजन में पास, इस बार मतदान में बनाइए रिकॉर्ड

Tue, 07 May 2024 02:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने स्वीप अभियान के जरिये अपने स्तर से प्रयास किए हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों ने भी जागरूकता मुहिम चलाई है। अब बारी मतदाताओं की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के उत्सव में दो बार से बरेली फर्स्ट डिवीजन आ रहा है। यानी बीते दो लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया था। इस बार इस आंकड़े को और आगे ले जाने की चुनौती है। प्रशासन ने स्वीप अभियान के जरिये अपने स्तर से प्रयास किए हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों ने भी जागरूकता मुहिम चलाई है। अब बारी मतदाताओं की है कि बेहतर सरकार चुनने के लिए घरों से निकलकर मतदान करें और देश में लोकतंत्र को मजबूत करें।

विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अबकी साल लोकसभा चुनाव में 33,56,696 मतदाता पंजीकृत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 1.40 लाख मतदाता बढ़े हैं। ऐसे में अफसर मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। बीते चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो रुझान भी सकारात्मक हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जिले में 18.89 लाख मतदाता पंजीकृत थे। तब बरेली संसदीय सीट पर 51 फीसदी मतदान हुआ था।

वर्ष 2014 के चुनाव में जनपदवासियों ने पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए 61.52 फीसदी मतदान किया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं का यह जज्बा कायम रहा। मतदाता सूची में पंजीकृत 61.49 फीसदी लोग मताधिकार का प्रयोग करने व सरकार चुनने के लिए आगे आए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह के मुताबिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहात के सापेक्ष शहर में दस फीसदी कम मतदान
जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार देहात क्षेत्र में मत प्रतिशत शहर के सापेक्ष दस फीसदी ज्यादा रहता है। बीते लोकसभा चुनाव में शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 51 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा 61 फीसदी से ज्यादा रहा था।

विधानसभा चुनाव में भी बरसे थे वोट
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 61.04 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले वर्ष 2017 में 62.05 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2022 में सर्वाधिक मतदान (72 फीसदी) बहेड़ी में हुआ था। सबसे कम 50.67 फीसदी मतदान कैंट क्षेत्र में हुआ था। वर्ष 2017 में मीरगंज में सर्वाधिक मतदान (51.74) फीसदी हुआ था। सबसे कम आंवला में 34.76 फीसदी मत पड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें