बरेली, पीलीभीत, बदायूं में हो सकते हैं चौंकाने वाले प्रत्याशी
भाजपा ने बरेली, पीलीभीत और बदायूं सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि इन तीनों सीटों पर चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि बदायूं में चौंकाने वाला नाम इसलिए आ सकता है, क्योंकि पार्टी सपा के शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ किसी मजबूत और बड़े चेहरे को ला सकती है।
बरेली और पीलीभीत में योगी सरकार के दो मंत्रियों को चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसमें एक कैबिनेट मंत्री तो एक राज्यमंत्री के नाम की चर्चा है। पीलीभीत से चुनाव लड़ने के बाबत मंत्री से बात की गई तो उन्होंने हामी भर दी है। बरेली सीट से योगी सरकार के जिस मंत्री के नाम की चर्चा है, हो सकता है अगले दो-तीन दिनों में वह भी हामी भर दें। यदि ऐसा हुआ तो इन तीनों सीटों पर भाजपा की ओर से नए और चौंकाने वाले प्रत्याशी होंगे।