फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलट को अब लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, ड्यूटी से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा

Tue, 05 Mar 2019 10:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
indian railways
विज्ञापन

रेलवे के लोको पायलट को अब बायोमेट्रिक हाजिरी भरनी होगी। ड्यूटी शुरू होने से 30 मिनट पहले लोको पायलट और गार्ड को लॉबी में पहुंचना होगा। अब तक लोको पायलट और गार्ड जिस ट्रेन पर उनको ड्यूटी जाना है उसके आने से कुछ पहले ही लॉबी पहुंचते थे। 

विज्ञापन


रोजा जंक्शन पर दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी बदलती है। ट्रेनों की लेटलतीफ का लोको पायलट और गार्ड फायदा उठाते हैं। दरअसल, कई बार ट्रेन लेट हो जाती है। इसके बारे में लोको पायलट और गार्ड को जानकारी मिल जाती है।

ऐसे में वह भी ड्यूटी पर देरी से पहुंचते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। लोको पायलट और गार्ड को ड्यूटी के टाइम पर ही लॉबी पहुंचना होगा, भले ही जिस ट्रेन पर उनको ड्यूटी जाना है वह देरी से आ रही हो। इसके लिए रेलवे ने रोजा जंक्शन लोको लॉबी में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करने की व्यवस्था की है। एरिया मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि अप्रैल में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें