फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट टॉयलेट पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने स्मार्ट टॉयलेट बदहाल हो रहे हैं। बलवंत सिंह मार्ग, पर्यटन कार्यालय के लिए जाने वाली रोड और बरेली क्लब की ओर जाने वाले मार्ग पर बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके हैं। इस वजह से आम लोग इनका उपयोग ही नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


बरेली क्लब की ओर जाने वाली सड़क पर मौजूद स्मार्ट शौचालय की ओर रविवार को कई लोग जाते दिखे मगर, गेट पर ताला लटका देख लौट गए। गेट पर ताला लटकने के कारण इसके अंदर गंदगी इकट्ठा हो गई है।

पर्यटन कार्यालय के लिए जाने वाली सड़क पर कई दुकानें हैं। दुकानदारों ने बताया कि यहां आने वाले लोग शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। बलवंत सिंह मार्ग के किनारे बना शौचालय भले बंद है मगर यहां लगा बिजली मीटर चालू है। गेट पर ताला होने के कारण लोगों को इसके पीछे खुले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन



शहर में मौजूद कई शौचालय सुचारू रूप से इस्तेमाल में हैं। कुछ की स्थिति को लेकर शिकायतें आई हैं। शौचालयों में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा। - संजीव मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें