फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शीशगढ़ कस्बे में नुमाइश का विरोध, स्थानीय लोगों ने की अनुमति निरस्त करने की मांग

Tue, 07 Jul 2026 05:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में 'एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी' के नाम पर नुमाइश लगाई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध किया है। 
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस में की शिकायत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में नुमाइश मेला लगाया जा रहा है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे नई परंपरा डालने का आरोप लगाकर विरोध किया है। उन्होंने तहसील दिवस में इसकी शिकायत की है। हालांकि एसडीएम मीरगंज ने इस मेले के आयोजन की अनुमति भी दी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले कभी इस तरह के आयोजन नहीं हुए। बीते साल भी कुछ लोगों ने मेला लगाने का प्रयास किया था लेकिन विरोध होने पर प्रशासन ने बंद कर दिया था। बताया कि रामलीला मैदान के पास एक खेत में 'एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी' के नाम पर नुमाइश लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है। 

तहसील दिवस में स्थानीय निवासी लक्ष्मी देवल और रामप्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों ने मीरगंज में एसडीएम निधि शुक्ला से शिकायत कर अनुमति निरस्त करने की मांग की है। तहसील प्रशासन से अनुमति मिलने से हिंदू समुदाय के लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स पर मुख्यमंत्री से की शिकायत 
कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत कर अनुमति रद्द करने और नुमाइश रुकवाने की मांग की है। जहां नुमाइश लगाई जा रही है वहां पास में ही हनुमान मंदिर है जहां क्षेत्र के कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते समय रुककर पूजा करते हैं।

मीरगंज की एसडीएम निधि शुक्ला ने कहा कि सभी संबंधित विभागों की अनुमति के बाद ही नुमाइश (प्रदर्शनी) की शर्तों को तय करकर अनुमति दी गई है। अगर शर्तों का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें