फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा जमानत पर रिहा

Wed, 11 Dec 2019 07:31 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
चिन्मयानंद केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की आरोपी एलएलएम की छात्रा को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया है। एलएलएम की छात्रा, उसके दोस्त संजय, सचिन और विक्रम पर पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने छात्रा की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी जिसके बाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। चार दिसंबर को हाईकोर्ट ने छात्रा की जमानत मंजूर कर ली थी। बुधवार 11 दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे सीजेएम कोर्ट से छात्रा की रिहाई का आदेश जिला जेल पहुंचा। कागजी खानापूर्ति के बाद बुधवार शाम साढ़े छह बजे छात्रा को जेल से रिहा कर दिया गया।

बता दें कि एसआईटी ने छात्रा को 25 सितंबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। चिन्मयानंद भी दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जेल में हैं। उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें