प्रवेश प्रक्रिया के लिए रविवार को खुलेगा बरेली कॉलेज, एमए में भी होंगे दाखिले
बरेली। एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष की तीसरी मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज ने एक अवसर और दिया है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉलेज रविवार को भी पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट भी जारी कर दी है। रविवार को ही एमए के प्रवेश भी होेंगे।
परास्नातक कक्षाओं के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि एमकॉम प्रथम वर्ष की तृतीय मेरिट में सामान्य ओपन वर्ग के लिए 53.40, सामान्य महिला के लिए 51.40 और ओबीसी ओपन वर्ग के लिए 48.45 तक कट ऑफ मेरिट जारी की गई है। इसी तरह एलएलबी प्रथम वर्ष की तृतीय मेरिट में सामान्य वर्ग में ओपन वर्ग के लिए 67.19, सामान्य महिला वर्ग के लिए 60, सामान्य दिव्यांग वर्ग के लिए 55.04 और सामान्य सैन्य आश्रित परिवार के अभ्यर्थियों के लिए 49.89 तक कट ऑफ मेरिट तैयार हुई है। इसी तरह ओबीसी वर्ग में दिव्यांग वर्ग के लिए 52.90, एससी वर्ग के लिए ओपन कैटेगरी में 56.68, महिला वर्ग के लिए 53.35, दिव्यांग वर्ग के लिए 49.33 व सैन्य आश्रित परिवार के लिए 46.92 तक कट ऑफ मेरिट तैयार हुूई है। इसमें शामिल रहे सभी अभ्यर्थी रविवार को कॉलेज पहुंचकर दाखिला संबंधी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।