फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार की टक्कर से पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत, पीलीभीत के पूरनपुर में हुआ हादसा

Wed, 24 Apr 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत हो गई। बरेली निवासी अधिकारी पशुमित्र के साथ पशुओं का टीकाकरण करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में बाइक से पशुओं का टीकाकरण करने जा रहे शाहगढ़ पशु सेवा केंद्र के पशुधन प्रसार अधिकारी व पशुमित्र हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते में कार से टकराकर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी को वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पशु सेवाकेंद्र शाहगढ़ में तैनात पशुधन प्रसाद अधिकारी महेश चंद्र वर्मा (52) बुधवार सुबह गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी पशुमित्र धर्मेंद्र (40) के साथ बाइक से गांव रंपुरा फकीरे में पशुओं को टीकाकरण करने जा रहे थे। हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते में कार से टकराकर दोनों घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में महेश चंद्र वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उन्हें इलाज के लिए बरेली भेजा गया। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि बरेली पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पशुधन प्रसार अधिकारी मूल रूप से बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में बरेली में बीसलपुर मार्ग स्थित एक कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी राजकुमारी, पुत्र उदित (18), पुत्री तनु (21) हैं। पिछले साल उनका स्थानांतरण पीलीभीत से बरेली के लिए हुआ था। तीन महीने बाद फिर स्थानांतरित होकर पीलीभीत जिले में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें