फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर युवती की हत्या: एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Wed, 24 Apr 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी माधुरी देवी का शव बुधवार सुबह घर के बाहर शहतूत के पेड़ से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी सोवरन वर्मा उर्फ अमन की पत्नी माधुरी देवी (21) का शव मंगलवार की रात घर के बाहर शहतूत के पेड़ से फंदे से लटका मिला। माधुरी के पिता ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज की खातिर फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


गांव महादिया निवासी मथुरा प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्री माधुरी ने एक साल पहले सोवरन वर्मा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री की पिटाई कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी माधुरी ने उन्हें मोबाइल पर दी।

उसने, ससुरालियों से दहेज की मांग पूरी होने में असमर्थता जताई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर माधुरी के पति सोवरन वर्मा, उसके भाई कौशल, ससुर देवी प्रसाद, सास और दो ननदों ने उसकी पिटाई की और रात में पेड़ से फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अपराध हरसिंह पाल ने बताया कि मथुरा प्रसाद की ओर से माधुरी के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें