इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि ललित पटेल ने अभिषेक के अपहरण की जानकारी तुरंत बाद ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेकर टीमें लगाईं। आरोपी बार-बार अभिषेक का नंबर फ्लाइट मोड पर कर देते थे जिससे तलाश में दिक्कत आई। पुलिस टीम ने रविवार दोपहर दो बजे हवाई अड्डे के पास से अभिषेक को मुक्त करा लिया। एक आरोपी क्योलड़िया थाने के चंद्रपुर ख्यालीराम गांव निवासी उमाशंकर गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी बरामद कर ली है।
इन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक नवाबगंज के रिछौला निवासी विमल, क्योलड़िया के गुलड़िया लेखराज गांव निवासी आकाश और हरनेश भी कार में थे। इन सभी की तलाश की जा रही है। कार एमएस इंडियन स्टील फॉरगिंस पांच नियर सिल्वर सिटी लालकुआं जीटी रोड गाजियाबाद के नाम पर आ रही है। आरोपी संदिग्ध गतिविधि के लग रहे हैं, जो किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।