फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करीब 80 लाख यूनिट तक कम हुआ लाइन लॉस, कटौती में कोई कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले साल के मुकाबले इस साल शहर में बिजली की खपत कम हुई है, लेकिन कटौती बढ़ गई है। विद्युत निगम के आंकड़ों की मानें तो लाइन लॉस और बिजली चोरी कम होने से गर्मियों के सीजन के करीब एक महीने में 80 लाख यूनिट तक बिजली की बचत हुई है। दूसरी ओर बिजली की खपत कम होने के बावजूद कटौती में इजाफा होने को लेकर अधिकारियों के पास जवाब नहीं है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में रोजाना 40 लाख यूनिट बिजली खर्च हो रही है। पूरे साल शहर में उपकेंद्रों व ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ आर्मर्ड केबल डालने के काम किए गए। इसके बाद भी उपभोक्ता कटौती से परेशान हैं। मई 2024 में शहर के लोगों ने 1276 लाख यूनिट बिजली खर्च की थी। इस बार मई 2025 में यह खपत 1197 लाख यूनिट पर आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि लाइन लॉस और चोरी कम होने से बिजली की बचत हुई है।
इसके लिए शहर में हाई लाइन लॉस वाले इलाके में आर्मर्ड केबल डालने का काम किया गया है। इसके अलावा पूरे शहर में बंच केबल को भी बदला गया है। अधिशासी अभियंता वाणिज्य वर्टिकल सतेंद्र चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी सुधार होगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। राजस्व भी बढ़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें