फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश - घटों रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बिजली की लाइनों का रखरखाव किस तरह किया जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को हुई बूंदाबांदी से ही सप्लाई का नेटवर्क बैठ गया। सुभाषनगर और हजियापुर समेत आठ से ज्यादा इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई। कई इलाकों में लोग बृहस्पतिवार को दोपहर तक बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बूंदाबांदी शुरू होने के साथ बिजली की लाइनों में फाल्ट भी शुरू हो गए। ताबड़तोड़ फाल्ट होने से शहर के तमाम इलाकों में बिजली गुल हो गई। सुभाषनगर, हजियापुर, ब्रह्मपुरा, जाटवपुरा, जनकपुरी, कांधरपुर जैसे भारी आबादी वाले आठ-नौ इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई। इनमें कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाए, लिहाजा लोग दिक्कतें झेलते रहे।
सिविल लाइंस, पवन विहार और मॉडल टाउन जैसे पॉश माने जाने वाले कई इलाकों में भी चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। तमाम इलाकों में बिजली ठप होने का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिली तो उनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो गई। बिजली विभाग की टीमें फाल्ट दुरुस्त कर दोपहर बाद बिजली की सप्लाई चालू कर पाईं।
विज्ञापन

------- वर्जन -------
बारिश की वजह से फाल्ट हो जाते हैं। ज्यादातर जगह हुए फाल्ट कर्मचारियों ने रात में ही दुरुस्त कर दिए गए थे। कुछ जगह ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई थी जिन्हें ठीक करा दिया गया। - संजय जैन, मुख्य अभियंता यूपी पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें