सभी के कनेक्शन काटे गए, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली। पिछले दिनों बिजली चेकिंग टीम पर हमला करने के आरोपी चोरी की बिजली जलाते रंगे हाथ पकड़े गए। विभाग ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। नौ हमलावरों पर पहले से ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
एसडीओ शाहदाना धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार की दोपहर विजीलेंस टीम के साथ ही बाग अहमद अली तालाब इलाके में छापामार कार्रवाई कराई। टीम ने पिछले दिनों हमला करने वालों के क्षेत्र चिह्नित कर चेकिंग कराई, जिसमें छह लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिए गए।
विभागीय अफसरों ने बताया कि कटिया लगाकर चोरी करने वालों में ज्यादातर लोग टीम पर हमला करने वालों में शामिल थे। चेकिंग टीम में फोर्स होने से लोग इस बार यह लोग हमलावर नहीं हो पाए। चोरी में पकड़े गए सभी लोगों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। आरोपी दिलशाद, मकसूद जहां, रउफ, यासीन, साबिर, सलीम पर धारा 135 में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग टीम में जेई नीरज पवार, तकनीकी सहायक अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।