बरेली। आईवीआरआई अंडरपास पर फाइबर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। दोनों अंडरपास में आधे से ज्यादा काम पूरा हो गया है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि एक से डेढ़ हफ्ते में अंडरपास के बाकी बचे काम भी पूरे कर दिए जाएंगे। टेक्निकल जांच के बाद इस अंडरपास को शुरू करने के लिए रेलवे की ओर से औपचारिक अनुमति प्राप्त हो जाएगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि कोशिश है कि एक हफ्ते में सारा काम पूरा हो जाए।