बरेली। टूटे तार जोड़ने पहुंचे लाईनमैन अब्दुल कदीर उर्फ मुन्ना की करंट लगने से हुई मौत पर आईएमसी ने दुख जताया है। पार्टी के लोगों ने मृतक के हजियापुर स्थित घर पहुंच कर परिजनों से मिल कर सांत्वना जताई है।
आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने अपने पार्टीजनों को भेजा हजियापुर था। उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। केवल एक लाख रुपये दिए जाना प्रयाप्त नहीं है। मुन्ना घर में कमाने वाले इकलौटे बंदे थे। इसके अलावा यह भी कहा है कि जब लाईन बंद की गई थी तो किसने चालू किया। इसकी जांच हो और इसमें जिन लोगों की लापरवाही हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही मृतक के बेटे को नौकरी दिए जाने की मांग भी की है। हजियापुर पहुंचने वालों में डा. नफीस खां, नदीम खां, मुनीर इदरीसी, राशिद खां, सलीम खां, जुनैद खां, रुखसार आदि पहुंचे थे। आईएमसी के लोग मंगलवार को बिजली विभाग के चीफ जोनल इंजीनियर से मिल कर पूरी बात रखेंगे।