फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से अभद्रता के विरोध पर पीटा, छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध उसकी मां ने किया तो शोहदों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। महिला के मुताबिक शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा उन्हीं के बेटे का शांति भंग में चालान कर उसे जेल भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र निवासी महिला पति के ट्रक ड्राइवर हैं। महिला के मुताबिक 11 जून को इलाके का एक शोहदा तौसीफ उनके दरवाजे पर आकर बाहर खड़ी उनकी बेटी से अभद्रता करने लगा। उनके विरोध करने पर उसका साथी इरशाद, फारुख और ऊज्मा झगड़ा करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और उनके बेटी व भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। पड़ोसी इकट्ठे हुए तो धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पुलिस से की तो साठगांठ के चलते उल्टा उन्हीं के बेटे का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें