फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए एक्सईएन आए, कई पद अभी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पॉवर कारपोरेशन ने बरेली में नए एक्सईएन और जेई तैनात करना शुरू कर दिया है। नगर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ और तृतीय में एक्सईएन ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन जेई पद पर स्थानांतरित हुए इंजीनियर अब तक नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

नगर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में एक्सईएन अनिल कुमार और तृतीय में विकास सिंघल ने कार्यभार संभाल लिया है। अभियंता संघ सचिव और जोन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने रंजीत चौधरी चीफ इंजीनियर कार्यालय से संबद्ध किए गए हैं। इस पर अभियंता संघ ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। प्रदेश इकाई ने कहा है कि विभाग में बेहतर काम करने का मतलब घटिया जगह पोस्टिंग, यही स्थिति जोनल चीफ इंजीनियर की पोस्टिंग में हुई है।
संघ नेता ने बताया कि बरेली जोन ने मध्यांचल में सबसे ज्यादा राजस्व दिया है। फिर भी स्तर-वन अधिकारी निचले स्थान पर तैनात किए गए हैं। बरेली शहर सर्किल से सबसे ज्यादा जेई जोन से बाहर कर दिए गए हैं। इस पर संगठन नाराज है क्योंकि कुछ जेई की पत्नियां बरेली में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इसलिए जिले में ही तैनाती मिलनी चाहिए थी। स्थानांतरण नीति में 15 जुलाई तक पोस्टिंग करना था, लेकिन तीन एक्सईएन पदों पर अब तक तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें