फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोटे अनाज के नाम पर होता है सिर्फ ज्वार-बाजरा

Wed, 22 Mar 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री अन्न की श्रेणी में नौ तरह के अनाज हैं, लेकिन जिले में सिर्फ ज्वार-बाजरा का ही उत्पादन होता है। किसान और अफसर इनके प्रोत्साहन के लिए योजना का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुटकी, चेना बाजरा, रागी, सावां, छोटी कंगनी, कंगनी, कोदो, ज्वार और बाजारा मोटे अनाज की श्रेणी में शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में 14034 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरा होता है। 21.54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से 30229.82 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। ज्वार का क्षेत्रफल 380 हेक्टेयर है। इसमें 10.70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से 40.95 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए आने वाले दिनों में बीज किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही, कोई न कोई प्रोत्साहन योजना आएगी। इसके लिए निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें