बरेली। इस्लामी माह रमजान मुबारक का चांद बुधवार को नजर आ सकता है। दरगाह आला हजरत ताजुश्शरिया स्थित मरकजी दारुल इफ्ता की रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद की शहादत को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने अपील की है कि बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद सभी लोग रमजान का चांद देखने का प्रयास करें। चांद नजर आने पर दिए गए नंबर पर कमेटी के मुफ्तियान-ए-किराम को जानकारी दें। मरकजी दारुल इफ्ता में आकर दो या दो से अधिक लोगों के साथ काजी-ए-हिंदुस्तान के सामने शहादत दें। मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने फोन व सोशल मीडिया के जरिये शहादत को गैर शरई बताया है।
हेल्पलाइन नंबर
मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी
9411090486
मुफ्ती कौसर अली रजवी
9760558631
कारी शरफुद्दीन रजवी
8868803315
मौलाना सैयद अजीम
9808800888