फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलआईसी के एजेंटों ने निजी फर्म में जमा कर हड़पी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलआईसी एजेंट दंपती ने साथी संग मिलकर एक शख्स की पॉलिसी पर लोन दिलाया और अपनी निजी फर्म में रकम जमा करवाकर हड़प ली। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मुंशीनगर फेस टू निवासी संजीव सक्सेना ने इंस्पेक्टर विजेंद्र को बताया कि न्यू शक्तिनगर निवासी नरेंद्र मिश्रा और उसकी पत्नी ऊषा मिश्रा एलआईसी के पंजीकृत अभिकर्ता हैं। इनका साथी आरके अवस्थी एलआईसी लल्ला मार्केट वाली शाखा में विकास अधिकारी है। इन तीनों ने बताया कि निवेश करोगे तो मोटा मुनाफा होगा। तीनों ने मिलकर संजीव सक्सेना की एलआईसी पॉलिसी पर 1,38,422 और 61,500 रुपये का लोन कराया। लोन कराई गई रकम और 4,30,000 रुपये चेक द्वारा कात्यायनी ट्रेडर्स में जमा करा दिए।
काफी समय बीतने पर निवेश से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, न ही कोई लाभांश दिया। जानकारी करने पर पता चला कि नरेंद्र मिश्रा कात्यायनी ट्रेडर्स के जरिये कई लोगों से ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में पहले भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। ये लोग पॉलिसी पर लोन करवाकर अपनी फर्म के खाते में जमा करवाकर रकम हड़प लेते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें