फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबर फैक्टरी में फिर दहाड़ा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। रबर फैक्टरी में मंगलवार रात तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। इससे फैक्टरी की रखवाली कर रहे गार्डों के साथ आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने छानबीन नहीं की। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

रबर फैक्टरी और कुरतरा अगरास के जंगल में तेंदुआ छह-सात माह से चहलकदमी कर रहा है। इससे रबर फैक्टरी के सुरक्षा गार्डों और आसपास के गांवों में दहशत है। कई लोगों ने उसे अंधेरी रात में विचरण करते भी देखा है। मंगलवार रात रबर फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड नित्यानंद शर्मा और रविंद्र सिंह मेन गेट पर थे। इसी दौरान एक जानवर की आहट मिली तो उन्होंने टार्च जलाई। इस पर तेज दहाड़ की आवाज सुनाई दी। इस पर दोनों वहां से भाग गए। इस इलाके में पहली बार तेंदुए की चहलकदमी से सुरक्षा गार्डों के लिए खतरा बढ़ गया है।
अब तक काफी समय से तेंदुआ रबर फैक्टरी के कोयला प्लांट में दिख रहा था। यहां दो माह पहले तेंदुए ने एक हिरण को शिकार भी बनाया था। वन विभाग की टीम ने उस समय कांबिंग करके गार्डों से सतर्क रहने की हिदायत दी थी। कुरतरा के किसान बबलू ने भी अपने खेत के पास मात्र 25 मीटर की दूरी से तेंदुए को देखा था। अगरास के जंगल में भी ग्रामीणों ने तेंदुए के पदचिह्न देखे। वन दरोगा श्रीपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन बहेड़ी में हाथियों के उत्पात मचाने के कारण सभी वहां चले गए। गुरुवार को छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें