फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधान परिषद की समिति का दौरा टाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों के व्यस्त होने के चलते विधान परिषद की समिति ने रविवार का दौरा टाल दिया। अब समिति लखनऊ में बरेली के अधिकारियों को तलब करके बैठक करेगी। दैवीय आपदा के मामलों में अब तक क्या-क्या कदम उठाए गए, इसकी जानकारी लेगी।
विज्ञापन

विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक सभापति अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में रविवार को होनी थी। अधिकारियों ने तैयारी की थी, लेकिन जब राष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित हो गया तो समिति के सभापति ने खुद बैठक को टाल दिया। सभापति अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार को शाहजहांपुर में बैठक की है। अब वह बरेली के अधिकारियों को लखनऊ बुलाकर पूछेंगे कि दैवीय आपदा की घटनाओं में क्या आर्थिक मदद दी गई। अभी लखनऊ बुलाने की तिथि तय नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें