फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम से चौपुला तक सीवर लाइन बिछाने को खुदाई से खतरा ही खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नगर निगम से चौपुला तक सीवर लाइन
बिछाने को खुदाई से खतरा ही खतरा
क्रासर
जल निगम ने धंसी सड़क के आसपास कराई बैरिकेडिंग
हनुमान मंदिर के सामने और गहरी हो रही सड़क की दरार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अयूब खां चौराहे से चौपुला के बीच सीवर लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई से दूसरी तरफ की सड़क बुरी तरह धंस गई है। गुरुवार को नगर निगम गेट से पहले सड़क का काफी हिस्सा धंस गया था। डिवाइडर भी अपनी जगह से खिसक गया था। जल निगम ने अब सड़क के धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है, वाहनों के लिए अब भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ट्रंक सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम श्यामगंज से कालीबाड़ी होते हुए चौपुला तक सड़क की खुदाई करा रहा है। फिलहाल यह काम चौपुला से अयूब खां चौराहा और नगर निगम कार्यालय वाले रोड पर चल रहा है। जल निगम ने इस कदर लापरवाही से खुदाई की है कि हनुमान मंदिर के सामने दूसरी तरफ की सड़क धंसनी शुरू हो गई। सड़क में दरार पड़ने के साथ ही डिवाइडर भी उखड़ गया है। यही हाल नगर निगम कार्यालय वाली सड़क का है। सड़क धंसने के बाद भी खुदाई मनमाने तरीके से की जा रही है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि नगर निगम कार्यालय वाली सड़क जहां धंसी है, वहां बैरिकेडिंग करा दी गई है। हनुमान मंदिर के सामने खुदाई का काम बंद कर दिया गया है। वहां अब मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें