फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वकील के बेटे का शव रेलवे के खंडहर में ताइक्वांडो बेल्ट से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके से लापता नौवीं कक्षा के छात्र आलोक विराट का शव बृहस्पतिवार को रेलवे के खंडहर में उसी की ब्लू ताइक्वांडो बेल्ट से लटका मिला। मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक कक्षा नौ में फेल होने से वह निराश था।
विज्ञापन

जिला कोर्ट के वकील मुरारीलाल इज्जतनगर की न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। आलोक विराट उन्हीं का बेटा था जो सात अप्रैल से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो बुधवार रात पिता ने इज्जतनगर थाने में आलोक की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सिटी स्टेशन के पास रेलवे के खंडहर में अमन रजा का शव मिलने के बाद उच्चाधिकारियों ने ऐसे सभी खंडहरों में तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी दौरान बृहस्पतिवार शाम इज्जतनगर पुलिस को विराट के घर से करीब चार सौ मीटर दूर रेलवे के खाली क्वार्टर में उसका शव मिल गया। विराट ताइक्वांडो में ब्लू बेल्ट था। शव उसी बेल्ट से लटका मिला है।
विज्ञापन

एसपी सिटी व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने परिवार से जानकारी की तो पता लगा कि आलोक केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सात अप्रैल को वह रिजल्ट लेने स्कूल गया था। वहां कक्षा अध्यापक ने उसे फेल होने की जानकारी दी और कहा कि वह पास वालों को ही रिपोर्ट कार्ड देते हैं। फेल होने वालों के अभिभावकों को बुलाकर रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है। परिवार ने आरोप लगाया कि कक्षा अध्यापक का व्यवहार पहले से भी आलोक के प्रति सही नहीं था। उनकी वजह से आलोक अवसाद में था। शायद इसी बात से आहत होकर वह घर से निकल गया और फंदा लगा लिया।


छात्र की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। वह कक्षा नौ में फेल होने से निराश हो गया था। परिवार ने एक शिक्षक पर भी आरोप लगाए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जा सकेगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें