फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एडीएम के माइक छीनने पर अधिवक्ता आक्रोशित, बैठक बेनतीजा

Thu, 18 Jun 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन 12वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पूर्णिमा सिंह अधिवक्ताओं से वार्ता करने पहुंची लेकिन बेनतीजा रही।
विज्ञापन

अधिवक्ता पांच जून से एसडीएम की कार्यप्रणाली से नाराज होकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार किया है। अधिवक्ता एसडीएम के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एडीएम पूर्णिमा सिंह धरनास्थल पर पहुंची। अधिवक्ताओं के मुताबिक, एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी धरनास्थल पर बोल रहे थे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय से निकलीं एडीएम पूर्णिमा सिंह ने उनके हाथ से माइक छीन लिया। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। बाद में तहसील सभागार में दोनों पक्षों की बैठक हुई। हालांकि, अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिससे बैठक विफल हो गई। इस दौरान एसडीएम उदित पंवार, तहसीलदार अभिषेक तिवारी, नायब तहसीलदार शोभित चौधरी और शिवा वर्मा मौजूद रहे।
इस बाबत एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के सचिव पुष्पाल सिंह ने कहा, एडीएम अधिकारियों का पक्ष ले रही थीं। वह अधिवक्ताओं की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थीं। इस कारण वार्ता विफल रही है। अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें