फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने शहला समर्थक को पीटा, बोले- देश विरोधी नारे लगाए

Thu, 18 Jan 2018 02:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहला ताहिर की जमानत अर्जी के विरोध में जमा हुए वकीलों ने कोर्ट परिसर में ही अचानक उनके एक समर्थक को पीट दिया। वकीलों का आरोप था कि शहला का यह समर्थक देश विरोधी नारे लगा रहा था। अच्छी खासी पिटाई होने के बाद कुछ वकीलों ने ही बीच में पड़ कर उसे छुड़वाया।
विज्ञापन

शहला ताहिर की जमानत अर्जी के विरोध में बड़ी तादाद में वकील कोर्ट कैंपस में इकट्ठे हो गए थे। वकीलों का तर्क था कि बुधवार को बार एसोसिएशन की ओर से नो वर्क का नोटिस दिया जा चुका है। लिहाजा वकील कोई कामकाज नही करेंगे। कुछ वकीलों ने शहला की पैरवी के लिए आए वकीलों के काम करने पर  सख्त एतराज जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। अदालत ने शहला ताहिर की जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। जिसके बाद ये वकील अदालत से बाहर निकले और नारेबाजी करने लगे। अचानक वकीलों की भीड़ में एक शहला समर्थक पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाते हुए दबोचकर जमीन पर गिरा दिया गया। कुछ लोगोें ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच शोर मचा कि शहला समर्थक ने एक वकील का मोबाइल भी चुराया है, लेकिन कुछ ही देर बाद मोबाइल मिल गया। भीड़ शहला समर्थक को घसीटते हुए न्यायालय परिसर के गेट की तरफ ले जा रही थी। इस बीच कुछ वकीलों ने दखलंदाजी कर उसे भीड़ से छुटाया। इस घटना को वहां मौजूद मीडिया के फोटोग्राफरों ने कवर करना शुरू किया तो कुछ वकील उनसे भी उलझ गए। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें