फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सवेरे की सैर पर निकले वकील की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के बाजपेई ढाल निवासी वकील विजेंद्र प्रताप सिंह (67) की रविवार सुबह 9:00 बजे बरेली जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सवेरे की सैर के लिए निकले थे। सूचना पर पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचकर परिवार ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

विजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे देवदत्त ने जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार को बताया कि उनके पिता रोज की तरह रविवार सुबह टहलने गए थे। कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि वह ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। सुनील कुमार ने बताया कि टीम की सूचना पर जाकर देखा तो पता लगा कि प्लेटफॉर्म चार व पांच की ओर से आसपास के कई लोग टहलने आते हैं। सीसी फुटेज से पता लगाया जाएगा कि बुजुर्ग अधिवक्ता ट्रेन की चपेट में कैसे आए। विजेंद्र के परिवार में पत्नी किरण और चार बच्चे गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें