फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस रहे हैं फूल, आइए आप भी मुस्कुराइए

Sat, 19 Mar 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी
विज्ञापन
 ठंड से बाद गर्मी का स्वागत जितनी जिंदादिली से फूल करते हैं शायद इंसान नहीं कर पाते। वे हंसते और मुस्कुराते हैं। कुछ ही दिनों के लिए खिलने वाले फूल, खुलकर जीते हैं और हमें काफी कुछ सिखा जाते हैं। अमर उजाला परिसर में शनिवार 19 मार्च और रविवार 20 मार्च को दो दिन पुष्प प्रेमी इन फूलों की दीदार कर सकेंगे। फूलाें की नायाब वैरायटी हो या फिर बोन्जाई का अनोखा अंदाज। यहां सब कुछ देखने को मिलेगा।  करीब दो हजार से अधिक प्रविष्टियां जमा की गई हैं।  कट फ्लावर और रीथ बुके की प्रविष्टियां शनिवार को सुबह 10 बजे तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 अमर उजाला में 18 मार्च शुक्रवार को देर शाम तक अलग- अलग वर्ग में अपनी प्रविष्टियां जमा करने का सिलसिला चलता रहा। कई विभाग, संस्थाआें, स्कूल और व्यक्तिगत लोगों ने प्रविष्टियां जमा की है। निर्णायक मंडल के सदस्य कल परिसर में मौजूद फूलों के अलावा शहर के गार्डन पर भी अपना निर्णय लेंगे। रविवार शाम एक समारोह में विजयी प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
- किड्स जोन में बच्चे लेंगे मजा 
फूल प्रदर्शनी के बीच बच्चे अगर तंग करें तो उन्हें कि ड्स जोन में ले आएं। अमर उजाला परिसर में बच्चों के लिए झूले हाेंगे और खेल के साधन मौजूद रहेंगे। यहां बच्चे खेलकूद का मजा लेंगे और पैरेंट्स फूल प्रदर्शनी का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन वर्गों में होगा मुकाबला
सीजनल फ्लावर
कट फ्लावर
गार्डन
असाधारण 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें