फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारा के गांव मंझा में पुलिस ने फटकारी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट के गांव मंझा में दो नाबालिग लड़के भी मतदान करने पहुंच गए। आपत्ति करने पर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए और हंगामा होने लगा। सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां चलाकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

क्यारा ग्राम पंचायत में आने वाले कटरी के गांव मंझा के बेसिक स्कूल पर बने मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार दोपहर दो नाबालिग लड़के वोट डालने पहुंच गए। एक प्रत्याशी के एजेंट ने आपत्ति जताई तो हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों लड़कों को पकड़कर थाने ले गई तो माहौल गरमा गया और प्रत्याशियों के एजेंट एक-दूसरे के मतदाताओं में खामियां बताने लगे। इस पर विवाद के साथ प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मतदान केंद्र के पास भीड़ और हंगामे के बीच फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी दिलीप सिंह ने यह नजारा देखा तो हंगामा कर रहे लोगों को हड़काया। पुलिस ने कई लोगों को पीट दिया और फिर लाठियां फटकारीं तो हंगामा करने वाले गिरते-पड़ते भाग निकले।
सिपाही ने पर्ची फाड़ी तो हुआ हंगामा
क्यारा ग्राम पंचायत के जूनियर हाईस्कूल में मतदान करने पहुंची एक महिला के मतदाता सूची और आधार कार्ड में दर्ज नाम में कुछ भिन्नता थी। उसे वोट डालने से रोका गया तो विवाद होने लगा। एक पूर्व प्रधान ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर दूसरे प्रत्याशी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह पहुंचे तो हंगामा शांत हुआ। इससे पहले सिपाहियों के दो मतदाताओं की पर्चियां फाड़ने पर भी जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें