फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगर क्रॉसिंग से पहले ट्रक खराब हो जाने से लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से समस्या और गहरा गई। मीरानपुर कटरा की तरफ तीन और बरेली फतेहगंज पूर्वी की तरफ दो किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे।
दोपहर बाद हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले निर्माणाधीन ओवरब्रिज से पहले बरेली की तरफ से जा रहे एक ट्रक के पट्टे टूट गए। जिसकी वजह वह वहीं खड़ा हो गया। किसी तरह वाहन दूसरी तरफ से निकल रहे थे। तब तक उसके पीछे ही कुछ दूरी पर एक और ट्रक खराब हो गया। इस वजह से जाम लगने लगा और बढ़ता चला गया। मीरानपुर कटरा तक तीन किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी की तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं।
वाहन चालक एक दूसरे के साथ वाहन नोकझोंक करते नजर आए। खबर लिखे जाने तक हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। वहीं मीरानपुर कटरा पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने कुछ वाहनों को जैतीपुर खेड़ा बझेड़ा लिंक रोड से निकलवाकर जाम को खुलवाने की कोशिश की। देर रात तक हाइवे पर जाम लगा हुआ था। संवाद