फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिछली साल भी भीड़ ने किया बवाल, पर मौलाना को बचा गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेताओं की सरपरस्ती और पुलिस की नरमी का फायदा मौलाना तौकीर रजा ने भरपूर उठाया है। पिछली साल मौलाना ने एसपी स्तर के एक अधिकारी से धक्कामुक्की कर पुलिस को जमकर लताड़ लगाई। प्रदर्शन कर लौटती भीड़ ने श्यामगंज में तोड़फोड़ और चाकूबाजी भी की, लेकिन तत्कालीन अफसरों ने मौलाना को साफ बचा दिया।
विज्ञापन

नौ फरवरी 2024 में जब ज्ञानव्यापी मामले को लेकर तौकीर रजा ने इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन का ऐलान किया था। तत्कालीन अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी और मैदान सील कर दिया। मौलाना तौकीर को बिहारीपुर चौकी के पास एक समर्थक के घर में नजरबंद किया गया था। तब ज्ञापन देने के लिए बाहर निकलने की कोशिश में मौलाना ने एसपी स्तर के एक अधिकारी से धक्कामुक्की की थी। उनसे अभद्रता करने के साथ ही पुलिस प्रशासन और सरकार को जमकर लताड़ा।
मौलाना के आह्वान पर आए लड़कों ने जमकर नारेबाजी की। शहर से जाते वक्त खुराफातियों ने श्यामगंज मंडी में फूलों की दुकान लूट ली। कुछ दुकानों के शटर तोड़ने की कोशिश की और विरोध पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। दुकानदारों ने भी मुचैटा लेने की कोशिश की, हालांकि पुलिस के आने पर बवाली भागे। तब पुलिस ने दोनों ओर से बवाल की रिपोर्ट दर्ज कर ली। भीड़ मौलाना के बुलावे पर आई थी, बावजूद मौैलाना को कार्रवाई से दूर रखा गया। ब्यूरो
विज्ञापन


दोनों मामलों में लग चुकी चार्जशीट
- नौ फरवरी को हमले की एक रिपोर्ट हजियापुर निवासी मुस्तकीम ने 20-25 अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई थी। बारादरी थाने के एसएसआई रहे रोहित शर्मा ने इसकी विवेचना की और 18 नवंबर 2024 को सात आरोपियों जानकी, बबलू, विजय, गुड्डू, विनोद, राजेंद्र व सोनू को आरोपी बनाकर चार्जशीट दाखिल की गई। दूसरी रिपोर्ट इसी दिन कपिल की ओर से दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना भी रोहित शर्मा ने की और 14 जनवरी 2025 को पांच आरोपियों जुलकीब, शाहरुख, आसिफ उर्फ डॉन, सारिक और अनस के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें