फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र बनकर किराये पर लिया कमरा, निकले बदमाश, फिर की ऐसी करतूत, मकान मालिक ने दी जान

Mon, 11 May 2026 02:53 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक शख्स की आत्महत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामला छह माह पुराना है। आरोप है कि किरायेदारों ने शख्स की पिटाई थी, जिससे आहत होकर उसने जान दे दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी इलाके में डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बहाने तीन भाइयों ने किराये पर कमरा लिया और वहां शराब पार्टी व बदमाशी करने लगे। मकान मालिक ने विरोध किया तो उन्हें धमकाकर दो लाख रुपये मांगे। मकान मालिक ने प्रताड़ना और पिटाई से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


26 नवंबर 2025 को की थी पिटाई  
शिव गार्डन कॉलोनी निवासी नन्ही देवी ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ सागर ने अलीगंज निवासी तीन भाई सनप्रताप, विक्की और सचिन को किराये पर अपना कमरा दिया था। सनप्रताप ने खुद को इंजीनियरिंग और विक्की ने खुद को मेडिकल का छात्र बताया था। किराये पर कमरा लेने के बाद वे वहां शराब पार्टी करने लगे। कमरे पर आसपास के बदमाश भी जुटने लगे। सौरभ ने मकान खाली करने के लिए कहा तो आरोपी उससे ही दो लाख रुपये मांगने लगे। 26 नवंबर 2025 को नन्ही देवी और सौरभ अपने घर पर थे, तभी सनप्रताप, सचिन, विक्की और एक अज्ञात बदमाश ऊपर कमरे से उतरकर नीचे आए। इन्होंने सौरभ की लात-घूसों से पिटाई कर दी। उसे अपमानित भी किया गया। 

पुलिस ने दर्ज नहीं की थी रिपोर्ट 
सौरभ ने 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। इस घटना के बाद सौरभ उदास और डरा-सहमा रहने लगा। 27 नवंबर को सौरभ ने ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। नन्ही देवी, पुत्रवधू कमलेश और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें