फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिछा नदी पर बांध के लिए उत्तराखंड के किसानों की भी ली जाएगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिछा नदी पर बांध बनाने के लिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के भी नौ किसानों की 2300 वर्गमीटर जमीन ली जाएगी। इसके लिए मंगलवार को बहेड़ी तहसील और यूपीसीडा की टीम ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी से मुलाकात करेगी। शासन स्तर से भी इसके लिए पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन

बहेड़ी में 133 एकड़ क्षेत्रफल में 70 करोड़ रुपये की लागत से मेगा फूड पार्क तैयार किया गया है। यहां 64 उद्योगों को स्थापित करने की योजना है। फिलहाल, 10 शुरू हो चुके हैं। इसमें 450 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली की कंपनी का डेयरी क्राफ्ट से जुड़ा उद्योग भी शामिल है।
उत्तराखंड से आ रही रिछा नदी मेगा फूडा पार्क के करीब से ही निकलती है। बरसात में आने वाली बाढ़ क्षेत्र को प्रभावित करती है। इसी से निपटने के लिए नदी पर 1500 मीटर लंबा बांध प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बांध के लिए बहेड़ी के 15 और ऊधम सिंह नगर के नौ किसानों की कुल 4500 वर्गमीटर जमीन ली जानी है। ऊधम सिंह नगर के किसानों की जमीन लेने के लिए वहां के राजस्व विभाग की ओर से संस्तुति दे दी गई है। अब वहां के जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।
इसी रिपोर्ट को आगे बढ़वाने के लिए मंगलवार को बहेड़ी की एसडीएम इशिता किशोर और यूपीसीडा के रीजनल मैनेजर मंसूर कटियार के नेतृत्व में टीम ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी से मुलाकात करेगी। यूपीसीडा ने बांध का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई है।
तीन महीने में बनकर तैयार होगा बांध
बहेड़ी के किसानों ने जमीन देने के लिए सहमति दे दी है, जबकि ऊधम सिंह नगर के किसानों की स्वीकृति मिलनी बाकी है। बहेड़ी के किसानों की जमीन लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल्द बैनामे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरी जमीन मिलने के बाद सिंचाई विभाग बांध का काम शुरू करेगा जो तीन माह में पूरा होगा।

कोट
एसडीएम बहेड़ी और टीम के साथ मंगलवार को ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी से मुलाकात करूंगा। उनकी ओर से रिपोर्ट को आगे बढ़ाया जाना है। इसी मुद्दे पर बात होनी है। उम्मीद है कि इसी महीने बांध का काम शुरू हो जाएगा। - मंसूर कटियार, रीजनल मैनेजर, यूपीसीडा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें