फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी बैनामा कराकर बेची जमीन, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी बैनामा कराकर पांच आरोपियों ने जमीन हड़प ली। कैंट थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कैंट के ग्राम मोहनपुर नकटिया में गाटा संख्या 110 की जमीन दो बार में खरीदी थी। पहला बैनामा वर्ष 1999 में शांति देवी व दूसरा बैनामा 2003 में रेखा अग्रवाल से कराया था।
विज्ञापन

इस दौरान जागृति नगर के दिनेश कुमार सिहं, किला के अमित कुमार, सुपर सिटी के अमित सिंह ने जमीन का फर्जी बैनामा सुर्खा छावनी की ज्ञानवती के नाम करा दिया, फिर इसी जमीन को सुधा रानी के हाथ बेच दिया गया। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी। कैंट थाने में दिनेश कुमार सिंह, अमित कुमार, अमित सिंह, ज्ञानवती, रतन चंद्र पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें