फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगानगर में जमीन पर कब्जा, ध्वस्तीकरण का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर सात में सात हजार वर्गमीटर जमीन पर 67 लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। प्राधिकरण की ओर से इस जमीन का बाजार मूल्य 23 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।
विज्ञापन

एक साल पहले नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब प्राधिकरण ने अवैध कब्जों को ढहाने का आदेश जारी किया है। रामगंगानगर में बीडीए आवासीय और अन्य विकास कार्यों के लिए 269 हेक्टेयर जमीन को 12 सेक्टर में विभाजित कर उपयोग कर रहा है। सेक्टर सात में 67 लोग करीब 7000 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा किए हुए हैं।
इससे प्राधिकरण की संपत्ति प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2004 से भूमि अधिग्रहण के समय से ही कब्जेदारों को जमीन खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें