फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर कराया जमीन का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रापर्टी डीलर सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मीरगंज। फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दो प्रापर्टी डीलरों ने किसानों से सांठगांठ कर एक ग्रामीण के नाम गलत गाटों का बैनामा करा दिया। पीड़ित की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित जयराम चौधरी निवासी कीरतपुर उत्तराखंड ने दी तहरीर में बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के विजयपाल एवं मुड़िया पिस्तोर बाजपुर निवासी जमील अहमद ने उसे बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। वह उसके मीरगंज तहसील के गांव मोहम्मद गंज एतमाली में कम दामों में अच्छी जमीन दिलवा सकते हैं। वह उनकी बातों में आ गया। उन्होंने मोहम्मद गंज एतमाली के किसान बहीदन, सुरेंद्र सिंह, बाबू सिंह, बिमला, प्रेमशंकर, चूड़ामणि, लेखराज, सुरेंद्र सिंह से सांठगांठ कर दस गाटों का फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसके नाम जमीन का बैनामा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह उक्त गाटों का दाखिल खारिज कराने के लिए चकबंदी आफिस मीरगंज गया तो चकबंदी कर्मचारियों ने बताया कि यह सारे गाटे गांव के नक्शे में अंकित नहीं है। इनका दाखिल खारिज नहीं हो सकता। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया है। जांच में जो सही होगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें