फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर्ष फायरिंग मामले में दो और आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गांव शिवपुरी में सात दिसंबर को आई बरात में हर्ष फायरिंग में रिजवान की मौत के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सात दिसंबर को बरेली के थाना सुभाषनगर के गांव सिठौरा से सिरौली के शिवपुरी गांव में आई बरात में रामपुर के रघुनाथपुर शाहबद निवासी अरविंद कुमार और अन्य लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। तभी एक गोली सिठौड़ा निवासी रिजवान के माथे पर जा लगी और उनकी मौत हो गई। रिजवान के पिता निसार अहमद ने अरविंद यादव, अपने गांव सिठौरा निवासी तस्लीम, राशिद , यासीन पर रिजवान से नोकझोंक व लड़ाई के बाद गोली मारने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने अरविंद कुमार को पहले ही जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने सिठौरा निवासी मोहम्मद तस्लीम, राशिद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में रक्त से सनी टीशर्ट भी बरामद की है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अब तक पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी यासीन की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें