सिथरा में 2.30 करोड़ रुपये से ज्यादा हासिल करने का प्रयास
नवाबगंज तहसील के ग्राम सिथरा के गाटा संख्या-52 रकबा 0.2530 हेक्टेयर ब्रिक्स पार्टनर/प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल के नाम दर्ज है। जांच में पाया गया कि भू-उपयोग परिवर्तन कर 3.34 करोड़ रुपये का प्रतिकर तय किया गया। भू-उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाता तो मात्र 1.02 करोड़ रुपये का प्रतिकर देय होता। इस प्रकार 2.31 करोड़ रुपये मूल्यांकन अधिक कराया गया। इसमें भुगतान नहीं हुआ।
कृषि भूमि पर भवन दिखाया, मुआवजा लेकर मलबा हटाया
नवाबगंज तहसील के गांव गरगईया में गाटा संख्या 117 पर भवन दर्शाकर रुखसाना पत्नी शमशाद के लिए 8.58 करोड़ रुपये का मुआवजा तय किया गया। परिसंपत्ति के स्क्रैप का मूल्यांकन किया गया होता तो 30 फीसदी कटौती होती और मुआवजा 6.89 करोड़ रुपये होता। इस तरह से 1.68 करोड़ रुपये की क्षति सामने आई। मुआवजा लेने के बाद भी रुखसाना ने भवन का मलबा हटवा दिया। जांच समिति ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति की है। वसूली भी हो सकती है।
सरनिया में इसी गोदाम का मूल्यांकन अधिक दर्शाया गया
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदनगर में 2.18 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान
नवाबगंज तहसील के ग्राम लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर स्थित गाटा संख्या-412 रकबा 9.706 हेक्टेयर अब्दुल शमी खां, अब्दुल हमीद खां, अब्दुल वशी खां के नाम है। भू-उपयोग परिवर्तन कर इन लोगों को पांच करोड़ का प्रतिकर भुगतान किया गया। भू उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाता तो भूमि के लिए मात्र 2.82 करोड़ रुपये का प्रतिकर देय होता। इस प्रकार 2.18 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान न होता।
तीन करोड़ रुपये ज्यादा तय किया गया मुआवजा
सदर तहसील के गांव वरकापुर स्थित गाटा संख्या-369 रकबा 0.4690 हेक्टेयर ममता मनचंदा, वरुण मनचंदा के नाम दर्ज है। भू उपयोग परिवर्तन कर 3.96 करोड़ रुपये का प्रतिकर तय किया गया। यदि भू उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाता तो मात्र 93.69 लाख रुपये का प्रतिकर देय होता। इस प्रकार 3.02 करोड़ रुपये अधिक निर्धारित किए जाने का अनुमान है।
तथ्यों को छिपाकर अधिक प्रतिकर हासिल किया
नवाबगंज तहसील के खाईखेड़ा के गाटा संख्या-458 रकबा 0.0938 हेक्टेयर कमला भारतीय पत्नी विक्षेंद्र पाल भारतीय के नाम दर्ज है। जांच में पाया गया कि भू-स्वामी ने तथ्यों को छिपाकर 15.68 लाख रुपये प्रतिकर प्राप्त किया। जबकि नियमानुसार इनको 5.89 लाख रुपये का प्रतिकर देय होता। अनुमानित 9.78 लाख रुपये अधिक प्राप्त किए गए। भूस्वामी कमला भारतीय के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।
भू उपयोग परिवर्तन कर लिया अधिक मुआवजा
सदर तहसील के ग्राम रिठौरा में गाटा संख्या-1521 रकबा 0.455 हेक्टेयर अशोक कुमार गुप्ता व अंजनी देवी के नाम दर्ज है। जांच में पाया गया कि भू उपयोग परिवर्तन कर इन्हें 16.83 लाख रुपये का प्रतिकर भुगतान किया गया है। यदि भू उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाता तो मात्र 6.21 लाख रुपये का प्रतिकर देय होता। इस प्रकार 10.61 लाख रुपये की राजस्व हानि हुई।
मुआवजे के लिए भू-उपयोग बदला
नवाबगंज तहसील के ग्राम सिथरा में गाटा संख्या-52 रकबा 0.2530 हेक्टेयर में भू-उपयोग परिवर्तन कर महेश चंद्र पुत्र रतन लाल को 1.38 करोड़ रुपये का प्रतिकर तय किया गया। यदि भू-उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाता तो 48.69 लाख रुपये प्रतिकर देय होता। इस प्रकार 89.84 लाख रुपये अधिक मूल्यांकन किया गया। भुगतान नहीं हुआ था।
ढाई करोड़ का अधिक भुगतान
नवाबगंज तहसील के ग्राम लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर में गाटा संख्या-407 रकबा 2.782 हेक्टेयर हमीद खां के पुत्र अब्दुल शमी खां व अब्दुल वशी खां के नाम दर्ज है। भू उपयोग परिवर्तन 4.55 करोड़ रुपये का प्रतिकर भुगतान किया गया। यदि भू-उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाता तो 2.03 करोड़ रुपये का प्रतिकर देय होता। इस प्रकार 2.51 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान हुआ।
पीलीभीत के किसानों की जमीन भी औने-पौने दामों पर खरीदी गई थी, देखें वीडियो