शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी है रुविवि
क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि रुविवि ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को नैक से ए++ ग्रेड, एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान और यूजीसी कैटेगरी-1 का दर्जा प्राप्त हुआ है। कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों की लगभग 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें करीब 250 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डाॅ. नीरज कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विजय, डॉ. इंद्रपीत कौर, डॉ. पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।