फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिज : सबसे बड़े स्पैन पर आज रखे जा सकते हैं गर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सबसे बड़े स्पैन पर बृहस्पतिवार को गर्डर रखे जा सकते हैं। इंजीनियरों की टीम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को ही सुबह दस बजे रेल बोर्ड से गर्डर रखने के लिए ब्लॉक मांगा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर में किसी वक्त ब्लॉक दिया जा सकता है।
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिज के 46 मीटर के सबसे लंबे स्पैन पर अभी 32 गर्डरों की लांचिंग होनी बाकी है। बुधवार को निर्माण एजेंसी ने इस स्पैन पर गर्डर लांच करने की तैयार पूरी कर ली। रेलवे सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ब्लॉक के लिए रेल बोर्ड से आवेदन किया जाएगा। ब्लॉक की मंजूरी मिलते ही गर्डर लांच कर दिए जाएंगे।
बता दें कि बरेली-लखनऊ रेल खंड सबसे व्यस्त रेल खंड है लिहाजा संभावना यह है कि रेल बोर्ड ब्लॉक देने के लिए उस समय का चयन करे जब यह रूट सबसे कम व्यस्त होता है। फिर भी माना जा रहा है कि अप और डाउन लाइन पर कम से कम एक घंटे तक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

डेस्क स्लैब डालने का काम शूरू
लाल फाटक ओवरब्रिज के जिन स्पैन पर गर्डरों की लांचिंग की जा चुकी है, उन पर डेस्क स्लैब डालने का काम शूरू कर दिया गया है। सबसे बडे़ 46 मीटर के स्पैन को छो़ड़कर पूरी लेन पर डेस्क स्लैब डाले जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें