फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक रात में चार घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ग्राम राघोपुर व अहरौला में मंगलवार रात चार घरों में नकब लगाकर चोर लाखों के जेवर, 35 हजार नकदी और लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों को खोजती रही, लेकिन कोई चोर हाथ नहीं आया। पीड़ित गृह स्वामियों ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी किसान राजेश सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। उसी समय पीछे से कमरे में नकब लगाकर बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद, कपड़े, चांदी के आभूषण सहित कई सामान चोर चुरा ले गए। इसी गांव निवासी चंद्र मोहनी पत्नी झब्बू लाल के घर में भी पीछे से नकब लगाकर पांच हजार नकद, मंगलसूत्र आदि चोर चुरा ले गए। इसके अलावा पड़ोस के गांव अहिरौला में राकेश कुमार के यहां से भी घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन आदि की चोरी कर ली गई। बराबर में रह रहे जगदीश के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना के बाद इन घटनास्थानों पर पुलिस पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई चोर हाथ नहीं आया। गृह स्वामियों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
दर्जनभर से अधिक चोरियां, चोर गिरोह पर शक
क्षेत्र में 20 दिनों से दर्जनभर चोरियों को अंजाम दिया गया है, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोग दहशत में है, जिन्होंने पुलिस की कार्यप्रणालियों पर सवार खड़े कर दिए हैं। पिछले एक माह से क्षेत्र में चोरों गिरोह सक्रिय है। चोर एक ही रात में तीन-चार घरों को निशाना बनाते हैं। इसी तरीके से ग्राम ब्राह्मपुर, ककरा कला, खड़सरा, शेखापुर, सिमरा बहोर नगला, मंडोरा , खाई खेड़ा, अहिरौला, केसरपुर आदि ग्रामों को चोरों ने निशाना बनाया है। लोगों का अनुमान है कि इसके पीछे चोर गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। चोरों को तलाश की जा रही हैं। शीघ्र चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें