फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाखों खर्च, फिर भी नहीं बुझ रही प्यास

विज्ञापन
बस अड्डे के पास खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
सिरौली। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से इस साल भी गर्मी के मौसम में राहगीरों के समक्ष पीने के पानी का संकट बना हुआ है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद बावजूद भी राहगीरों को ठंडा और पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए खराब पड़े हैंडपंपों और न ही वाटर कूलर को सही कराया गया। दूरदराज से आने वाले राहगीरों को पेयजल के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। अधिकांश राहगीर रुपये खर्च कर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन


सिरौली में बरेली, मुरादाबाद बस अड्डों पर न तो हैंडपंप है और न ही वाटर कूलर है। कुछ जगहों पर हैंडपंप भी है, लेकिन वो खराब है। आंवला बस अड्डे पर वाटर कूलर अरसे से खराब है, लेकिन आमजनों की इस गंभीर समस्या से जिम्मेदार बेखबर हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए प्याऊ का भी व्यवस्था नहीं करवाया गया है। संवाद

आधे से ज्यादा वाटर कूलर व इंडिया मार्का नल खराब
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत ने एक दर्जन वाटर कूलर लगवाए थे। उनमें से आधे से ज्यादा के कुछ पार्ट्स चोर चुरा ले गए है। उसके बाद से ये ठप पड़े हैं। इसी तरह कस्बे में लगभग 80 इंडिया मार्का नल लगे हैं। उनमें अधिकतर रिबोर के लिए तरस रहे हैं। इसी तरह सांसद, विद्यालय जनप्रतिनिधियों के कोटे से लगे नल भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह अव्यवस्था बरकरार
इन अव्यवस्थाओं से दूरदराज से आ रहे लोगों को कस्बे में पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। इसके लिए जिम्मेदारों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कस्बे के लोगों ने बेजुबान पशुओं के लिए सार्वजनिक पानी की पक्की हौदियां बनवाने के लिए नगर पंचायत से मांग की है ताकि बेजुबान गर्मियों में पानी से अपनी प्यास बुझा सके।

कस्बे में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए खराब वाटर कूलर एवं नलों के रिबोर कराए जाएंगे। चार नए फ्रीजर लगवाने के लिए टेंडर डाल दिए हैं। शीघ्र ही पेयजल की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

- राजन नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सिरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें