फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: दो गांवो में आइसक्रीम खाकर 50 बच्चे बीमार, उल्टी-दस्त से हुए बेहोश 

Wed, 05 Jun 2019 10:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आइसक्रीम खाने के बाद बीमार पड़ा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना मितौली क्षेत्र के भीखमपुर मार्ग पर स्थित गांव सरेली और अमृतपुर में मंगलवार को दोपहर आइसक्रीम खाकर करीब 50 बच्चे बीमार हो गये, जिन्हें उनके परिजनो ने पहले तो निकट के डाक्टरों को दिखाया, फिर हालत बिगड़ते देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज के दौरान काफी बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कस्ता क्षेत्र में कई गांव में साइकिल पर पेटी रखकर डुगडुगी बजाकर आइसक्रीम के नाम पर लोगों के बीच जहर बेचा जा रहा है। बच्चे ठंडा मीठा जानकर इसे बड़े चाव से खाते हैं। मंगलवार को यही मिलावटी आइसक्रीम बच्चों के लिए जानलेवा बन गया। रात में बच्चे उल्टी दस्त से बीमार होकर बेसुध होने लगे, तो घरों में कोहराम मच गया। आइसक्रीम खाकर इतनी बड़ी संख्या में बीमार पड़ने वाले बच्चों की जानकारी मिलते ही गांवों में हाहाकार मच गया। किसी घर में कई-कई बच्चे आइसक्रीम खाने के बाद बीमार हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार जिले में कई स्थानों पर चल रही ज्यादातर आइसक्रीम बनाने वाली इकाइयों मे प्रदूषित पानी, जहरीले खाद्य पदार्थ, रंग व सफेद दूध जैसा कलर के साथ ही बासी ब्रेड के साथ सड़ी हुई फंफूंद युक्त नारियल का प्रयोग किया जा रहा है। इसी के साथ कैंडी में मिठास के लिये सैकिन नामक केमिकल का प्रयोग कर आइसक्रीम तैयार करके साइकिल वाले एजेंटों के माध्यम से गांवो में बिक्री के लिए भेज दिया जाता है। जिन्हें गरीब घरों के छोटे छोटे बच्चे पैसा व आनाज के बदले लेकर खाते हैं ।इन मासूम बच्चों को क्या मालूम कि यह कैंडी जहरीले पदार्थों से बनी है।  इस प्रदूषित आइसक्रीम के जरिये घरों में बीमारी बांटकर नोट कमाये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें