फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सिर पर प्रहार कर वेल्डिंग कारोबारी की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Sun, 04 Oct 2020 04:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में रविवार को दिनदहाड़े वेल्डिंग कारोबारी की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव, बाइक और उसका बैग कुष्ठरोग अस्पताल में झाड़ियों में मिला। शव के सिर पर पीछे से किसी वजनदार वस्तु से प्रहार करने के गंभीर निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बहादुरनगर निवासी आनंद सक्सेना की शहर से सटे गांव रामापुर में पीलीभीत बस्ती हाइवे पर वेल्डिंग की दुकान है। वह अपने पुत्र उत्कर्ष सक्सेना (28) के साथ दुकान संभालते है। 

पिता आनंद सक्सेना के मुताबिक पुत्र उत्कर्ष रविवार की सुबह आठ बजे घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था। उसकी बाइक पर मोहल्ले के ही राधेश्याम भी सवार थे। सुबह 11 बजे उन्हें खबर मिली कि बेटे की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


शव कुष्ठ अस्पताल परिसर में लगी झाड़ियों के बीच पड़ा है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही बाइक खड़ी थी। दुकान की चाबियों और कागजातों का बैग भी पड़ा था। 
विज्ञापन

दिनदहाड़े हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल स्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि हत्या किसने की और क्यों की। मृतक के परिवार वालों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसके अलावा पुलिस अवैध संबंधों और कारोबार के लेनदेन को लेकर भी अपनी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें