फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में महिला दरोगा की हत्या, पुलिस लाइन के हॉस्टल में सिर कुचलकर मारा

Wed, 29 May 2019 12:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बरेली में पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में स्पेशल इंटेलीजेंस की महिला दरोगा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सिर को भी किसी वजनदार चीज से कुचल दिया गया। हॉस्टल में मौजूद होने के बाद भी दो दिन तक दरोगा के रूम का दरवाजा नहीं खुला था। 
विज्ञापन


शक होने पर मंगलवार देर रात पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो गेस्टरूम में दरोगा की लाश पड़ी मिली। सामान भी बिखरा पड़ा था। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि लूट नहीं हुई है। 

डिडौली (जेपीनगर) के गांव रामनगर जोया की रहने वाली 40 वर्षीय दरोगा रीना कुमारी एथलेटिक्स की कोच भी थीं। रात करीब 12 उनकी हत्या की खबर से पूरी पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने रीना कुमारी की हत्या काफी बेरहमी से की थी। 
विज्ञापन


उनके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था तो सिर पर वजनदार चीज से चोटों के कई निशान थे। चेहरे और आसपास फर्श पर बिखरे खून की पपड़ी जमी हुई थी। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। कुर्सियां भी इधर-उधर पड़ी हुई थीं। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रीना कुमारी तीन महीने से चाइल्ड केयर लीव पर चल रही थीं। उनका बेटा यश दिल्ली में 11वीं का छात्र है जो काफी दिनों से उन्हीं के पास था और दो दिन पहले ही दिल्ली गया था। पुलिस मान रही है कि रीना की हत्या उसके जाने के बाद की गई। 

रीना की शादी उनके पैतृक गांव के पड़ोस में ही थाना रजगपुर के गांव कूबी निवासी पीएसी के जवान शरणवीर से हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया। 

पुलिस लाइन में हत्या की सूचना पर डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी मुनिराज जी भी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को रीना के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या की वजह पता लगाने की कोशिश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें