फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने का आरोप, ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Feb 2026 01:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला डॉक्टर ने अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा मामला किला थाना क्षेत्र का है, जिसमें दहेज न मिलने पर विवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर इलाके की निवासी महिला डॉक्टर का विवाह फरीदाबाद में हुआ है। उनका आरोप है कि ससुरालवालों ने उनसे दहेज की मांग की। डॉक्टर के पति से फुसलाकर मकान अपने नाम करा लिया। महिला डॉक्टर ने प्रेमनगर थाने में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
शहर के सर्वोदयनगर निवासी डॉक्टर प्रशांसी सिंह ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि उनका विवाह एक साल पहले हरियाणा में फरीदाबाद के चिराग सिंगला से हुआ था। विवाह में प्रशांसी के परिजनों ने कई लाख रुपये खर्च किए, लेकिन उनकी सास ललता सिंगला, ससुर कुंवरसेन सिंगला, ननद अमीष सिंगला और ममिया ससुर डॉक्टर गौरव गुप्ता दहेज से खुश नहीं थे। दहेज के लिए यह लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित करते थे। 

प्रशांसी ने बताया कि ससुरालवाले इनोवा कार की मांग कर उनकी पिटाई करते थे। कार नहीं लाने पर उन्हें घर में नहीं रहने देते थे। प्रशांसी का आरोप है कि उनके जेवर भी चारों लोगों ने हड़प लिए। सास-ससुर ने उनके पति को फुसलाकर मकान भी अपने नाम करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट और कार न मिलने पर दिया तीन तलाक
किला इलाके में विवाहिता ने दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। बाकरगंज निवासी नगमा ने किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह को बताया कि 10 माह पहले उसका निकाह अजीम उर्फ मुन्ना से हुआ था। कुछ समय बाद ससुरालवाले लक्जरी कार और सौ वर्ग गज का प्लॉट दिलाने की मांग करने लगे। 

पति अजीम, ससुर नसीम, सास परवीन, देवर शोएब, सनी, शारून, ननद सिमरन और ननदोई गुलफाम नगमा को प्रताड़ित करने लगे। 24 जनवरी को अजीम और शोएब ने नगमा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें