किरन लड़खड़ाकर नीचे गिरीं और ट्रेन व प्लेटफार्म-2 के बीच में आ गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की कर्मचारी और किरन की रिश्तेदार रीना कटियार ने उनकी शिनाख्त की।
मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस अफसर
सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी सौम्या पांडेय मेडिकल कॉलेज आ गए। उनके परिचित कई पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। किरन की ससुराल कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कचाटी में है।
महिला कांस्टेबल के पति शिवपटेल रामपुर में पोस्ट आफिस में कार्यरत हैं। सूचना मिलने पर वह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।