फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ड्रग वेयरहाउस के निर्माण में धनाभाव, बस अड्डे के लिए मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला को तत्काल हैंडओवर करने के निर्देश दिए। धनाभाव में ड्रग वेयरहाउस का निर्माण पूरा नहीं होने की बात सामने आई। यूपी सिडको के अभियंता ने बस अड्डा बनाने के लिए और समय की मांग की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के भवन निर्माण पूरा कराने की समय सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजने के बारे में डीएम को बताया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशांशु शेखर ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि भोजीपुरा में 32 बेड के हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण पूरा हो चुका है।
प्रभारी अधिकारी अल्पसंख्यक विभाग इंद्रसेन ने बताया कि जाम सांवत शुमाली में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य के संबंध में कोर्ट से स्टे है। इस पर डीएम ने इस कार्य को सीएम डैशबोर्ड पोर्टल से हटवाने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ईध जागीर स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य इस माह पूर्ण हो जाएंगे। बिथरी चैनपुर स्थित भीठा नाथ मंदिर का निर्माण कार्य भी इसी माह पूरा हो जाएगा। जल निगम ने फतेहगंज पूर्वी के कार्य के लिए एनएचएआई से एनओसी की जरूरत बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें