फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव... जीआईसी में पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Sun, 17 Nov 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्टेडियम में सुविधा न होने के चलते हैंडबाल खिलाड़ी जीआईसी में पसीना बहा रहे हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के नेतृत्व में 22 से 25 नवंबर तक बागपत में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता होनी है। इसमें राष्ट्रीय टीम का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली में हैंडबाल का प्रशिक्षण देने वाला कोई कोच नहीं है। खिलाड़ी खुद ही अभ्यास कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, एक कोच मिले भी थे, लेकिन वह भी प्रैक्टिस देने नहीं आए।
खिलाड़ियों के पास न तो नेट है और न ही बाल। ऐसे में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग करने के लिए स्वयं ही जीआईसी में बने हैंडबाल कोर्ट पर खेल का अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच सीनियर खिलाड़ी अपने स्तर से दूसरों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन




खिलाड़ियों का बहाया पसीना, नहीं जाएगा व्यर्थ : फसील बेग


जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग ने कहा कि विपरित परिस्थितियों में रहकर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। यह ही खेल के प्रति उनकी ऊर्जा को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के पास अपना मैदान नहीं है, अन्यथा वह उसको खिलाड़ियों के समर्पित कर देते। स्टेडियम में ट्रैक बनने की वजह से हैंडबॉल कोर्ट नहीं है। दूसरी ओर कोच भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें