फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दीवार तोड़कर मजदूरों को पीटा, डेयरी मालिक सहित तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राधेश्याम एंकलेव कॉलोनी मार्ग पर उद्योग विभाग की कीमती जमीन पर कब्जा करने फिर से दबंग पहुंचे और दीवार गिराकर मजदूरों की पिटाई कर दी। साथ ही विभागीय स्टाफ से अभद्र व्यवहार किया। इस प्रकरण में विभाग के संयुक्त आयुक्त की ओर से डेयरी मालिक, उसके बेटे व अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकाने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विकास भवन के पीछे उद्योग विभाग की बेशकीमती जमीन है। इसमें से काफी हिस्से पर कब्जा करके आलीशान इमारतें बना ली गई हैं। अब जब विभाग अपनी बचीखुची जमीन को घेरने में लगा है तो भूमाफिया आपत्ति जता रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में बनाई गई दीवार देर रात में दबंगों ने ढहाकर मजदूरों को पीटकर भगा दिया। उन्होंने शनिवार सुबह भी कर्मचारियों से अभद्रता कर उत्पात किया। संयुक्त आयुक्त (उद्योग) ने इसकी जानकारी डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी रोहित सजवाण को दी। इसके बाद एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और दीवार देखी। तहसील स्टाफ ने नापजोख कर बताया कि जमीन सरकारी है। शरारती कुछ लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले भी कब्जे हो चुके हैं। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे।
शुक्रवार रात जब पुलिस मौके से हटी तो दबंग फिर मौके पर आ गए। शनिवार सुबह विभाग ने दो जेसीबी मशीन लगवाकर पुलिस की मौजूदगी में दीवार निर्माण शुरू कर दिया। सुबह फिर शरारत की गई तो संयुक्त आयुक्त की ओर से बारादरी इंस्पेक्टर को तहरीर दी कि पड़ोस की राठौर डेयरी के मालिक पप्पू गंगवार, उनका बेटा दीपू गंगवार, खुद को वकील बताने वाले इनके परिवार के दिव्यांग व्यक्ति ने अज्ञात लोगों के साथ आकर मजदूरों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और काम बंद हो गया। इन लोगों ने दीवार भी तोड़ दी। शनिवार सुबह काम फिर शुरू हुआ तो यह दबंग आ धमके और मजदूरों से मारपीट की। देर रात इन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकाने व सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

00
स्टे दिखाया तो कप्तान ने हड़काया
बरेली। उद्योग विभाग की इस भूमि को अपना बताकर कुछ लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर कोर्ट का एक नया स्टे आर्डर लाने का दावा कर निर्माण रुकवाने को कहा। एसएसपी ने उन्हें हड़का दिया और उद्योग विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।
शनिवार सुबह कुछ लोग एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से उनके कार्यालय में मिले। उन्हें बताया कि जमीन उद्योग विभाग की नहीं है। इस पर इसरार खां बनाम सरफराज खां विवाद चल रहा है। इसी मामले में शुक्रवार को स्थानीय कोर्ट ने स्टे दिया है। इन लोगों ने स्टे की प्रति एसएसपी को देने की बात कहकर निर्माण रुकवाने की मांग की। तब एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी भूमि का बंदरबांट करने के लिए आपस में मुकदमे करके खेल करने की सूचना मिल रही हैं। क्योंकि इस नाम से वहां कोई जमीन ही नहीं है लेकिन पुलिस प्रशासन व कोर्ट को भी गुमराह किया जा रहा है।
एसएसपी ने कहा कि वह उद्योग विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्हीं के सामने विधिक तरीके से अपनी बात रखें। कब्जा करने या दबंगई की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। इसके बाद दबंग केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे और अपनी जमीन बताकर कब्जा दिलाने में मदद मांगी लेकिन मंत्री और उनके कार्यालय ने इस प्रकरण में कोई रुचि नहीं ली।
00
उद्योग विभाग की जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों की तहरीर के मुताबिक बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग स्टे लाने की बात बता रहे हैं। उन्हें बता दिया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखें। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें